फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने टवेरा को टक्कर मारी, एक की मौत, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नगरोटा के पास एक तेज रफ्तार बस ने टवेरा गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई और सात घायल हो गए। घायलों को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान सिराजुदीन निवासी अनंतनाग के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। हादसे में बस मेें बैठे करीब 50 यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

जम्मू से टवेरा गाड़ी नगरोटा के पुराने रोड से रामबन जा रही थी। जब गाड़ी नेशनल हाईवे के नए रोड पर बन टोल प्लाजा के पास पहुंची तो उधमपुर से जम्मू आ रही बस से भिड़ंत हो गई। हादसे में टवेरा में सवार आठ यात्री घायल हो गए। चालक की हालत गंभीर है। घायलों में रामबन निवासी ओमित सिंह, अनुराधा, शकुंतला देवी, अशोक सिंह, शामसुदीन, मोहम्मद असलम और सुरनकोट का रहने वाला सानिब अहमद हुसैन शामिल हैं। सानिब टवेरा चालक है। हादसा होने के बाद सभी को हाईवे अथारिटी की एंबुलेंस में जम्मू के मेडिकल कालेज पहुंचाया गया।

जाको राखे साइंया, मार सके न कोय
टवेरा में एक दो महीने का बच्चा भी था। हादसे में उसकी मां अनुराधा, मामा ओमित और नानी शकुंतला देवी घायल हो गए। लेकिन बच्चे को खरोंच तक नहीं आई। हालांकि, बच्चे को जिस कपड़े में लपेटकर रखा था, उस पर खून के धब्बे जरूर नजर आ रहे थे। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने इसे सुरक्षित करार दिया। बच्चे की जांच की गई है।
विज्ञापन


बच्चे की टांग पर है प्लास्टर
बच्चे की एक रिश्तेदार युवती अस्पताल पहुंची। उसने बताया कि बच्चे की माता और रिश्तेदार उसे जम्मू में लेकर आए थे। बच्चे की टांग पर चोट लगी हुई है। एक दिन पहले ही उसकी टांग पर प्लास्टर हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें