फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल पर हमला करने वाले पकड़े से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कांस्टेबल की आंखों में मिर्ची फेंक हमला करने वाले अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस ने चार बदमाशों की पहचान जरूर की है, लेकिन इनमें से कोई भी काबू नहीं आया। हालांकि, शक के तौर पर चार युवक हिरासत में जरूर लिए गए हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

यह युवक घटना के वक्त वहीं पर मौजूद थे। डीएसपी अरुण जमवाल का कहना है कि वहीं शुरुआती जांच में यह मामला नशाखोरी का ही लग रहा है। लेकिन जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाते। तब तक कुछ नहीं बताया जा सकता।
उल्लेखनीय है कि रविवार को कांस्टेबल अशोक सिंह की आंखों में मिर्ची डालकर उस पर करीब आठ बदमाशों ने हमला कर दिया था। कांस्टेबल के पेट में किरच घोंप कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद से ही आरोपी फरार हैं। पुलिस ने कांस्टेबल के बयानों पर चार बदमाशों की पहचान कर ली है। कांस्टेबल चार बदमाशों को जानता है, जिसके नाम पुलिस को बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें