जम्मू। जानीपुर में एक अज्ञात वाहन चालक ने ट्रैफिक कर्मी पर ड्यूटी के दौरान हमला कर घायल कर दिया। मारपीट करने के बाद वह मौके से भाग गया। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गारू राम जानीपुर में तैनात था। उसने नाके पर वाहनों की चेकिंग के दौरान एक वाहन को रोका। जब उससे वाहन के दस्तावेज के बारे में पूछा गया तो चालक से उसकी बहस हो गई। इस पर वाहन चालक ने मारपीट शुरू कर दी। उसके बाद चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। ब्यूरो