फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलांवाला सेक्टर में फायरिंग से परगवाल में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। पलांवाला सेक्टर में सोमवार देर रात पाकिस्तान की तरफ से की गई फायरिंग से सीमा क्षेत्र में दहशत फैल गई है। लोगों को लगने लगा कि सेक्टर में फायरिंग शुरू हो गई है, हालांकि यह फायरिंग परगवाल के साथ बहने वाले दरिया चिनाब के दूसरी तरफ प्लांवाला सेक्टर में हो रही थी, लेकिन फायरिंग की आवाज इतनी ज्यादा थी कि परगवाल में लोगों के घरों की खिड़कियां हिल रही थीं।
विज्ञापन

सोमवार की आधी रात को पाकिस्तान की तरफ शुरू हुई फायरिंग की आवाज सुनकर परगवाल के लोग काफी दहशत में आ गए। जब लोगों को ये पता चला कि फायरिंग एलओसी पर हो रही है तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन लोगों के दिलों में खौफ बरकरार रहा। लोगों की मानें तो उन्होंने पूरी रात जागकर गुजारी। उनको ऐसा लग रहा था कि परगवाल सेक्टर में भी फायरिंग शुरू हो जाएगी, क्योंकि जहां एलओसी खत्म होती है वहीं से आईबी शुरू हो जाती है।
पाकिस्तान का घुसपैठ और चुनाव में खलल डालने का इरादा
ज्यौड़ियां। पाकिस्तान की तरफ से कई दिनों से एलओसी पर राजोरी-पुंछ से लेकर पलांवाला सेक्टर तक सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि यह गोलाबारी घुसपैठ कराने और लोकसभा चुनाव में खलल डालने का मकसद है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पलांवाला सेक्टर के सामने पाकिस्तान के जो गांव मतोवाल, मनोवर, मरचोला, कोटली, चरमेयालगढी आदि गांव हैं उन्हें पाकिस्तान ने खाली करा लिए हैं और लोगों को सीमा से हट जाने के निर्देश दिए हैं। पाकिस्तानी सेना घुसपैठ कराने के इरादे से भारतीय सेना की पोस्टों को निशाना बना रही है, लेकिन अगर सेना की जवाबी कार्रवाई को देखें तो पाकिस्तानी सेना को मुंह की खानी पड़ रही है, पिछले दो दिन में सेना ने पाकिस्तानी सेना की कई चौकियां को तबाह कर कई पाक सैनिकों को मार गिराया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें