बिश्नाह। गांव चक बाना में बाइक सवार दो बदमाशों ने संपर्क मार्ग पर पैदल चल रही एक महिला के गले चेन झपट ली। महिला ने शोर मचाया जिसे सुन उसकी तरफ दौड़े, लेकिन बदमाश तब तक फरार हो गए। महिला ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार पुष्पा देवी पत्नी बुआ दित्ता निवासी चक बाना कस्बे में संपर्क मार्ग पर पैदल ही जा रही थी। इस बाइक पर सवार दो बदमाश और उसके गले से चेन झपट ली। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी इस गांव में एक बुजुर्ग महिला से चेन झपटने का मामला थाने में दर्ज हो चुका है। सरपंच सुरजीत सिंह चौधरी ने कहा कि इस मार्ग पर पुलिस गश्ती बढ़ाई जानी चाहिए। ब्यूरो