फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर तेज रफ्तार मेटाडोर से पलटने से 11 यात्री घायल

Sun, 19 Nov 2017 09:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
गंग्याल थाना अंतर्गत जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार मेटाडोर कालूचक के पास पलट गई। इस दौरान मेटाडोर में सवार लगभग 11 लोग घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मेटाडोर बाड़ी ब्राह्मणा से जम्मू की तरफ  आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मेटाडोर की गति काफी तेज थी। जैसे ही मेटाडोर कालूचक के पास पहुंची तो अपनी आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में मेटाडोर का चालक अपना संतुलन खो बैठा।
जिससे मेटाडोर पलट खाकर सड़क के बीच में ही पलट गई। चोटिल सवारियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। रविवार का दिन होने से मेटाडोर में सवारियां कम थी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को जीएमसी लेकर गई।
विज्ञापन

घायलों की पहचान नेत्रपाल शर्मा (50), केवल सिंह (50), मनजीत कौर (40), कुलवंत कौर (45), विशाल (9), अर्जुन कुमार (20), सुनीता देवी (40) सुरेंद्र कुमार (22), रेखा देवी (48), अश्विनी कुमार (50) और शिवानी शर्मा (24) के रूप में हुई है।
घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों का इलाज जीएमसी चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने मेटाडोर को जब्त कर लिया है। आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें