जम्मू। झज्जरकोटली पुलिस ने एक परिवार की शिकायत पर नाबालिग लड़की से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार परिवार ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उनकी नाबालिग लड़की घर में अकेली थी। इस बीच पड़ोस का शफाल अहमद नाम के युवक घर में घुस आया और उनकी लड़की से छेड़छाड़ करने लगा। जब परिवार के सदस्य वापस आए तो नाबालिग ने पूरी बात बताई। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो