फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: महिलाएं बच्चे को गोद में लेकर कर रहीं नशा तस्करी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। जिले में इन दिनों नशीला पदार्थ चिट्टे की बिक्री जोरों पर है। कस्बे के साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी चिट्टा आम होता जा रहा है। इसको लेकर बच्चों के अभिभावक भी परेशान हैं। पहले गुज्जर समुदाय के लोग पंजाब से चिट्टा लाकर जिले में युवाओं को बेचते थे। अब इस धंधे में महिलाएं भी शामिल हो गई हैं। महिलाएं अपने नौनिहालों को गोद में लेकर पंजाब से नशे की खेप लाकर जिले में पहुंचा रही हैं, व स्थानीय युवाओं में इसकी बिक्री करती हैं।
विज्ञापन

महिलाएं नन्हें बच्चों को गोद में उठा लेती हैं कि किसी को कोई शक न हो, और बड़ी चालाकी से नशे धंधे में लिप्त हो रही हैं। एक माह के दौरान पुलिस ने छह नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिन में तीन महिलाएं शामिल हैं। तीनों नन्हें बच्चों को गोद में उठाने की आड़ में नशा तस्करी करती आ रही थीं। पुलिस ने नशा तस्करी में अपने अभियान को तेज कर दिया है। यही कारण है कि पुलिस ने अपने सूत्रों से महिला नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 17 जनवरी को दो नशा तस्करों विल्ला व काका को हिरासत में लिया गया, जिनसे एक करोड़ 10 लाख रुपये की कीमत का चिट्टा बरामद किया गया। 25 जनवरी को महिला तस्कर राजबीर निवासी हुशियारपुर पंजाब को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लाख रुपये की कीमत का चिटटा बरामद हुआ। अब गत दिवस दो महिला नशा तस्करों जिनमें एक सरोर बाड़ी ब्राह्मण व दूसरी नकोदर जालंधर पंजाब से संबंधित है। दोनों सगी बहनें बताई जा रही हैं, को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 200 ग्राम चिट्टा बरामद किया। बाजार में जिसकी कीमत दस लाख रुपये के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें