फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार उपभोक्ताओं की सेहत से कर रहे खिलवाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। पवित्र त्योहारों का मौसम है, लेकिन उपभोक्ताओं की फिक्र किसी को नहीं है। न तो दुकानों पर वस्तु के भाव बताने वाली सूची है। दूसरी तरफ टी स्टाल, ढाबों पर घरेलू गैस सिलिंडर का प्रयोग हो रहा है। उपभोक्ताओं को बिना किसी डर खौफ के घटिया दूषित खाद्य सामग्री बेची जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के जगदीश शर्मा, रामपाल, गंगा राम, राजेश कुमार आदि गणमान्य लोगों ने बताया कि हलवाई की दुकानों पर मिठाई पर जिस तरह से मक्खियां मरा रही हैं और पानी मिला दूध बेचा जा रहा है। इस समय जिले भर में उपभोक्ता नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सरकार का जन सूचना विभाग भले ही जागो ग्राहक जागो के नारे लगा रहा हो, लेकिन असलियत यह है कि ग्राहक की सुनने वाला कोई नहीं है। नियमों के अनुसार हर दुकान पर वस्तुओं के दाम लिखकर रखने पड़ते हैं। ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, लेकिन शायद ही कोई दुकान होगी जिस पर दुकानदार ने रेट लिस्ट टांगते हों। उपभोक्ता नियमों का सख्ती से पालन करना जिला प्रशासन व संबंधित सीएपीडी मापतौल विभाग व खाद्य सुरक्षा इकाई आदि विभाग का दायित्व है नजर रखना, उनका कर्तव्य है, ताकि उपभोक्ताओं का शोषण न हो।
विज्ञापन

-----
जल्द ही एक टीम का गठन किया जाएगा। जो दुकानदार इस तरह के नियम की धज्जियां उड़ा रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-अनुराधा गुप्ता, उपायुक्त, सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें