फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा में चोरों ने सूने घर को बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। कस्बा स्थित रख बढ़ोई क्षेत्र में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाया। इस दौरान नकदी, आभूषण व अन्य सामान पर हाथ साफ किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुडी देवी निवासी रख बड़ोई ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि सोमवार देर शाम को पूरा परिवार रिश्तेदार के घर में शादी समारोह में गया हुआ था। जब वापस आए तो घर में लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा हुआ था। चोर अलमारी में रखी नकदी, आभूषण और सामान साथ ले गए हैं। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मौके पर जाकर जांच की। वहीं, मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें