बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राहमणा थाने के अंतर्गत चलती कार में एक युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जिम से कार में अपने गंतव्य की ओर युवक-युवती जा रहे थे। इस दौरान एक अन्य कार सवार तीन युवकों ने पटली मोड इलाके में युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब युवती के साथ मौजूद कार सवार युवक संदीप कुमार शर्मा ने इसका विरोध किया तो उन्होंने कार रोक कर मारपीट शुरू कर दी। बाद में उसे घायल कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक आरोपी की पहचान मिट्ठू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़े के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।