फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेटाडोर में बैठी महिला का पर्स चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शालामार से ज्यूल चौक जा रही मेटाडोर में बैठी महिला का पर्स चोरी हो गया। पीड़ित महिला कमलेश ने पुलिस को शिकायत दी कि वह शालामार में बस में चढ़ी थी। उसके पास वाली सीट में एक अन्य महिला बैठी थी, जिसने शॉल ओड़ रखी थी। कमलेश ने आरोप लगाया कि उक्त महिला ने किसी तेजधार औजार से उसका लिफाफा फाड़कर पर्स चोरी कर लिया। इसमें 15 रुपये और अन्य सामान था। इसका पता तब चला जब वह ज्यूल चौक पहुंची। उसके साथ आई भतीजी ने सामान लेने के लिए पैसे मांगे तो पर्स नहीं था। आरोपी महिला ने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार चोर गिरोह सक्रिय है, जिसे काबू करने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई गई है, लोग भी बाजार आते या सफर करते वक्त सावधानी बरतें। आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

इन इलाकों में हुई झपटमारी
राज तिलक रोड पर शुक्रवार को भी स्कूटी सवार झपटमार एक महिला का पर्स झपटकर ले गया, जिसे दुकानदारों ने पकड़ लिया। इससे पहले ज्यूल चौक, वीसी रोड, गांधी नगर, त्रिकुटा नगर, शास्त्री नगर, बख्शी नगर, न्यू प्लॉट और अन्य इलाकों में भी महिलाओं के पर्स झपटे गए। बीते दिनों बस स्टैंड में महिला के गले से चेन झपट ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें