फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! शहर में सक्रिय है झपटमार गिरोह

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सावधान! बस स्टैंड, रेलवे स्टेेशन और शहर के अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में झपटमार गिरोह सक्रिय है। शहर में झपटमारी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। शातिर मेटाडोर में यात्रियों के पर्स पर हाथ साफ कर रहे हैं। बस स्टैंड, बीसी रोड, रेलवे स्टेशन, त्रिकुटा नगर, भगवती नगर और अन्य इलाकों में महिलाओं के जेवर झपटे जा रहे हैं। इस साल अब तक झपटमारी की 56 से ज्यादा शिकायतें जम्मू जिले के थानों में दर्ज की गई हैं। कुछ थानों में शातिरों की पहचान कर कार्रवाई भी की गई है, लेकिन कुछ जगहों में हालात ज्यादा खराब हैं, जहां पुलिस को चौकसी बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले भी बीसी रोड पर युवक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया था। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने सार्वजनिक की थी, लेकिन आरोपी का पता नहीं चल पाया। इससे पहले कनाल रोड में महिला का पर्स छीना गया था। रिहाड़ी में महिला के जेवर और रुपये छीने गए थे।
शहर में बढ़ती चोरी, लूटपाट और झपटमारी सहित अन्य वारदातें से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। शहरवासियों की मांग है कि हर चौक-चौराहों और गली-मोहल्लों में भी पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।
विज्ञापन

--------
सीसीटीवी कैमरों से खुलासा
शातिर बदल रहे अपनी लोकेशन
झपटमार एक जगह वारदात को अंजाम देने के बाद जगह बदलकर झपटमारी कर रहे हैं। हालांकि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, नरवाल में पहले की अपेक्षा पुलिस चौकसी बढ़ाई गई है। पुलिस बीसी रोड से ज्यूल चौक तक गश्त के दौरान संदिग्धों पर नजर रख रही है। इस दौरान पहचान पत्र भी चेक किए जा रहे हैं। संदिग्ध लोगों को थाने ले जाकर भी पूछताछ की जा रही है।
-----------
झपटमारी के दो मामलों में शातिरों को पकड़ा गया है। आरोपियों ने भगवती नगर और पवन आइसक्रीम के पास दो महिलाओं के गले से सोने की चेनें झपटी थीं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और मोबाइल लोकेशन से दोनों को गिरफ्तार किया गया है। आपराधिक वारदातों को रोकने के लिए ज्यूल चौक समेत अन्य शहर की अन्य जगहों पर पुलिस पैनी नजर रख रही है। संदिग्धों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

- दीपक जसोटिया, एसएचओ, पुलिस थाना, नावाबाद
-------------
इस साल सामने आए मामले
जनवरी - 3
फरवरी - 8
मार्च - 6
जून - 2
जुलाई - 7
अगस्त - 4
सितंबर - 10
अक्तूबर - 9
नवंबर - 5
दिसंबर - 3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें