बाड़ी ब्राह्मणा। सिडको चौक पर वीरवार देर शाम को एक मेटाडोर और ऑटो की टक्कर हो गई। उनमें विवाद बढ़ गया। इस विवाद में कुछ अज्ञात युवकों ने मेटाडोर के शीशे तोड़ डाले, जिससे सिडको चौक पर हंगामा शुरू हो गया।
वीरवार देर शाम को एक मेटाडोर बिश्नाह से जम्मू की ओर जा रही थी। सिडको चौक के पास पहुंचने पर एक ऑटो से उसकी टक्कर हो गई। इसके लेकर उनमें बहस शुरू होगी। बाद में समझौता हो गया, लेकिन इतनी देर में चार से पांच अज्ञात युवक आए और मेटाडोर के शीशे तोड़ डाले। ड्राइवर ने फोन कर बाकी लोगों को बताया और हंगामा शुरू हो गया। उन्होंने मीडिया से अपील की है कि यह बदमाशी हुई है, जिसका पुलिस को संज्ञान लेना होगा और शीशे तोड़ने वाले को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।