फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद भी पुलिस नहीं लगाई पाई लुटेरों का सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। क्षेत्र में चार दिन पहले गांव जंझ कोठे में उजागर पेट्रोल पंप कर्मियों ने हुई हुई लूट का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस ने भी तक इस लूट के किसी भी आरोपी का सुराग नहीं लगाई पाई है। उधर दिनदहाड़े हुई इस लूट से क्षेत्र के लोगों में दहशत बरकरार है। लोगों का कहना है कि पुलिस का खुफिया तंत्र मुर्झाया हुआ है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार को दोपहर तीन बजे के करीब पेट्रोल पंप के दो कर्मचारी स्कूटी से कैश लेकर खोड सलारीया के जेके बैक में जमा कराने जा रहे थे। वह पंप से बमुश्किल पांच सौ मीटर की दूरी पर ही पहुंचे थे कि रास्ते में खड़े तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तेजधार हथियारों के बल पर 1.70 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे। रामगढ़ थाने के एसएचओ विजय कोतवाल ने लुटेरों की गिरफ्तार के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया, चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया, लेकिन अभी तक पुलिस इन लुटेरों का सुराग नहीं लगाई पाई है। लुटेरों की गिरफ्तार के लिए पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली लेकिन इस लूट कांड का खुलासा करने में पुलिस अभी तक नाकाम रही है। एसएचओ विजय कोतवाल ने कहा कि हमारी टीम बदमाशों का सुराग लगाने में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें