फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मियों से लूटे 1.70 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। क्षेत्र के गांव जंझ में कैश जमा कराने बैंक जा रहे पेट्रोल पंप कर्मियों से नकाबपोश बदमाशों ने 1.70 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने कर्मचारियों की स्कूटी को धक्का मारकर गिरा दिया। जब तक वह संभलते बदमाश रुपयों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव जंझ स्थित पेट्रोल पंप के दो कर्मचारी शनिवार तीन बजे के करीब 1.70 लाख रुपये लेकर खौड़ सलारिया स्थित जेके बैंक में जमा कराने के लिए स्कूटी से जा रहे थे। वह करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर पहुंचे ही थी कि रास्ते में खड़े नकाबपोश तीन बदमाशाें ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने धारदार हथियार ले रखे थे। पंप कर्मचारियों के स्कूटी रोकते ही बदमाशों ने फुर्ती से उन्हें धक्का मारकर गिरा दिया और स्कूटी की चाभी निकालकर डिक्की में एक बैग में रखी नकदी निकालकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। पंप कर्मचारी जब तक शोर मचाते तब तक बदमाश फरार हो गए।
पंप मालिक कुलवंत सिंह ने बताया कि जब मुझे इस बात का पता चला तो मैं जम्मू से यहां पहुंचा। मैंने रामगढ़ पुलिस को सूचित किया। एसएचओ विजय कोतवाल मौके पर पहुंचे और मामला दर्ज किया। पंप पर लगे सीसीटीवी को खंगाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें