फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में महिला सहित छह लोग घायल

विज्ञापन
घगवाल के सोयांदा में भुमि विवाद मारपीट में घायल महिला - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
घगवाल। थाना क्षेत्र के सोयांदा गांव में रविवार दोपहर भूमि विवाद को लेकर दो गुट में मारपीट हो गई। इसमें एक महिला सहित छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोआंदा गांव में भूमि विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई थी। इसमें पंचायत ने दोनों गुटों की बातें सुनीं व उनमें सहमति बनाई। इस बीच विशेष समुदाय का स्थानीय एक पूर्व सैनिक यूनुस बीच में एक पक्ष की बात करने लगा। उसकी बात पर एक अन्य ने नाराजगी जताई और उस पर हमला कर घायल कर दिया। जब यूनुस के परिजनों को पता चला तो उन्होंने लाठी डंडों के साथ हमला कर एक परिवार के सदस्यों को घायल कर दिया। मारपीट में पांच पुरुष जिनमें शाम लाल (55) पुत्र मुंछी राम, ललित (18) पुत्र शाम लाल, प्रीतम चंद (60) पुत्र मुंछी राम, मदन लाल (26) पुत्र प्रीतम चंद, यूनुस सोनू गुज्जर पुत्र शाह दीन सहित एक महिला राधा रानी पत्नी शाम लाल घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को ट्रामा अस्पताल घगवाल पहुंचाया। चार गंभीर हालत के घायलों को फौरी उपचार देकर जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दायर कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें