भौर कैंप पार्क में शुल्क लगाने का विरोध करते स्थानीय निवासी।
मीरां साहिब। आरएस पुरा-जम्मू मार्ग के साथ सटे बिलोल नाले के साथ भौर कैंप के फ्लोरिकल्चर पार्क में टिकट लगाए जाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। उन्होंने रविवार को इसे वापस लेने की मांग करने के साथ फ्लोरीकल्चर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे राधे शर्मा ने कहा कि कई स्थानीय लोग आसपास के गांव से सुबह व शाम को सैर करने के लिए पार्क में आते हैं। अब 30 रुपये की टिकट लगाए जाने पर संबंधित विभाग के कर्मी लोगों को पार्क में जाने देते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि क्षेत्र के स्थानीय लोगों से सुबह व शाम को सैर करने के लिए जाने पर किसी प्रकार का शुल्क न लिया जाए। मोहन लाल ने कहा कि सरकार की और सीनियर सिटीजन से रेल और बस के किराए में रियायत मिलती है। पार्क में सैर पर जाने के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार को कोई भी फैसला करने से पहले लोगों का ध्यान रखना चाहिए, पर ऐसा नहीं किया गया। ओपी खजूरिया का कहना है कि अगर शुल्क लगाना जरूरी ही है तो कम से कम स्थानीय लोगों को एक माह का पास बनाकर देना चाहिए, जिसकी कीमत काफी कम हो। उन्होंने कहा कि ब्यूरोक्रेट मनमानी करने में लगे हैं, जिससे देश के लोगों की बेहतरी नहीं हो सकती। सबसे पहले लोगों की बात सुनी जानी चाहिए, ताकि लोगों पर इस महंगाई पर बोझ न पड़े।