घगवाल। पशु तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए पुलिस ने थाना घगवाल क्षेत्र में दो पशु तस्करों की गिरफ्तार कर पांच मवेशियों को मुक्त कराया है। इस तरह से पुलिस ने पशु तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया।
पुलिस के अनुसार राजुपरा के बार्डर मार्ग डिच के निकट एक महिंद्रा वाहन न. पीबी 2 सीआर 6873 हादसे का शिकार हो गई है। पुलिस जवानों ने मौके पर पहुंच कर देखा तो वाहन में मवेशी लदे पाए गए। जो किसी बिना अनुमित के ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने दो लोगों जिन में चालक शाह बली निवासी छन मोरियन हीरानगर और उसके सहयोगी सुरमू दीन निवासी चाक देसा चौधरी मरहीन को गिरफ्तार कर लिया। सभी मवेशियों को मुक्त कर दिया गया। पुलिस ने मामला दायर कर लिया है। संवाद