फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन तीन वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले में निर्माण सामग्री के अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए पुलिस ने रविवार को तीन वाहनों को जब्त किया है। इनका उपयोग निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन के लिए किया जा रहा था। वाहनों में दो टिप्पर और एक डंपर शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घगवाल पुलिस टीम ने टपियाल हाईवे पर नाका लगाया था। इस बीच एक टिप्पर न. जेके 02 सीजी- 7607 निर्माण सामग्री (बजरी) के अवैध परिवहन कर रहा था। इसी तरह पुलिस ने वाहन नंबर जेके 02 सीबी- 4366 और डंपर नंबर जेके 02 सीएन- 2469 जो आईटीआई कॉलेज सुंब मार्ग के पास नदी के तल के किनारे रेत के अवैध खनन में लगे थे। सभी वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए भूविज्ञान और खनन विभाग को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें