फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने सरकारी राशन के 68 बैग जब्त किए

विज्ञापन
सांबा के घगवाल में सरकारी राशन के जब्त किए बैग
विज्ञापन
सांबा। सरकारी राशन की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। पुलिस ने जन वितरण प्रणाली के तहत आए गेहूं के 68 बैग बरामद कर वाहन चालक और मिल मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। यह गेहूं अवैध रूप से राइस मिल में उतारा जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियाें की पहचान वाहन चालक जोगिंद्र शर्मा और मिल मालिक रामपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जिले में सरकारी राशन की कालाबाजारी की सूचनाओं के बीच पुलिस की विशेष शाखा ने सोमवार शाम को दबिश दी। सूचना मिली थी कि सरकारी राशन के बैग घगवाल क्षेत्र में एक राइस मिल में उतारे जा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मिल पर छापा मारकर एक वाहन जेके21बी- 2845 को जब्त कर उसमें से सरकारी गेहूं के 68 बैग भी जब्त कर लिए। सरकारी आपूर्ति के लिए आए गेहूं को गैर कानूनी रूप से राइस मिल में उतारा जा रहा था। गौरतलब है कि इससे पहले भी रामगढ़ में एक ट्रक को पुलिस ने जब्त किया था जो सरकारी राशन की कालाबाजारी कर रहे थे। डिपो मालिक को भी हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें