फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश के चलते मारी गोली, घायल

विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी जांच करते हुए
विज्ञापन
सांबा। जिले के सिडको के दूसरे फेज में बुधवार देर शाम पुरानी रंजिश के चलते युवक को गोली मार दी। उसे प्राथमिक उपचार बाद जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डेढ़ वर्ष पूर्व अजात शत्रु पुत्र कर्ण सिंह निवासी सांबा व शांगा पुत्र देस राज निवासी रैपर कठिलाई का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। मामला पुलिस थाना तक भी पहुंचा था। बाद में उन दोनों में सुलह हो गई थी। बुधवार शाम को अजात शत्रु एक दोस्त के साथ सिडको के दूसरे फेज से जा रहा था। इस बीच शांगा जोकि पैरा मिलिट्री फोर्स में नौकरी कर रहा है, ने उस पर गोली चला दी। इससे अजात शत्रु घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार देकर उसे जम्मू रेफर कर दिया गया। हमलावर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

एसएसपी शक्ति पाठक के अनुसार दोनों में पुरानी रंजिश चल रही थी। इसके चलते ही गोली चलाई गई है। पुलिस ने गोली चलाने वाले को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें