फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी चोरी के आरोप में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पुलिस ने पशु चोरी के दो मामलों में शामिल होने के लिए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सीमावर्ती गांव छिंकी के सुखदेव पुत्र बहादुर चंद और परवीन कुमार पुत्र शिव राम ने शिकायत में बताया कि बुधवार की रात को अज्ञात बदमाशों ने उनके घर से तीन मवेशी चुरा लिए। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच शुरू हुई। इस दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान आलम दीन, खामद हुसैन निवासी मनोर गोपला, और जाकिर हुसैन निवासी चक मंगा गुज्जरां के रूप में हुई। उनके बताए स्थान सुपवाल के पास नर्सरी क्षेत्र से चोरी के तीन मवेशी बरामद किए। आरोपी आलम दीन और जाकिर हुसैन आदतन चोर हैं। उनके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

इसी तरह की एक अन्य घटना में, 27 अप्रैल को पीपी सुपवाल पर नरेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय सांवल सिंह निवासी बाढ़ा, विजयपुर की शिकायत पर उनके खेत से मवेशी गायब होने पर कार्रवाई करते हुए महेश कुमार निवासी एमपी जो अब बाडियां में रह रहा है को विजयपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान, फुल्लू पुत्र बाघ अली के घर से उसके खुलासे पर चोरी के मवेशी बरामद किए गए और बच्चू पुत्र नूर आलम दोनों निवासी रख बरोटिया विजयपुर, दोनों आरोपी फरार हो गए। दोनों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें