फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा कस्बे के अंतर्गत एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर व पीड़िता का मेडिकल करवा कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसके घर पर अजय कुमार नामक व्यक्ति आया जो उसके पति को जानता था। उसे पैसों की जरूरत थी। वह उसके साथ एटीएम गई। पैसे लेने के बाद वह उसे स्कूटी पर बिठा कर एक मकान में ले गया। जहां पर उसने व एक अन्य ने दुष्कर्म किया। वहीं, किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें