सांबा। कस्बे के डीसी कार्यालय के पास हाईवे पर बुधवार दोपहर बाद एक कार और स्कूटी में हुई टक्कर में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार हाईवे पर कार की स्कूटी से टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार सुरेश चन्द्र निवासी वार्ड 7 बिश्नाह की मौत हो गई, जबकि जगदीश पाटिल निवासी महाराष्ट्र घायल हो गया। डॉक्टरों के अनुसार घायल खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामला दायर कर दोनों वाहन कब्जे मे ले लिए हैं।