आरएस पुरा। सुचेतगढ़ मार्ग पर जेके बैंक के पास पैदल आ रहे युवक से स्कूूटर सवार दो युवक मोबाइल झपटकर भाग निकले। पीड़ित विशाल कुमार निवासी नई बस्ती ने बताया कि वह सुबह दस बजे के करीब बाजार में फोन पर बात करते हुए जा रहा था। इस दौरान पंजाब नंबर के चेतक स्कूटर पर पीछे से आए दो युवकों ने उसका मोबाइल झपट लिया और फरार हो गए।
विशाल के शोर मचाए जाने पर आसपास के लोगों ने दोनों युवकों का पीछा किया, लेकिन वह भाग निकले। विशाल ने इस वारदात के बारे में आरएस पुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। विशाल ने बताया कि वह कस्बे में एक किराना की दुकान पर काम करता है। घर से पैदल दुकान जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी की फूटेज खंगाल झपटमारी करने वाले युवकों की तलाश शुरू कर दी है।