फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौट रहे व्यक्ति पर हमला कर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव सीर निवासी राजपाल पुत्र मुंशी राम पर रविवार देर रात दो लोगों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें उपजिला अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी रेफर किया गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रात के समय दो लोगों ने घेरकर उन पर हमला किया। इससे राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। हमला करने वाले भाग निकले। राजपाल के शोर मचाने पर स्थानीय गांव के लोगों ने राजपाल के परिजनों को जानकारी दी और उन्हें उपजिला अस्पताल पहुंचाया। राजपाल ने पुलिस को बताया कि विपिन कुमार व जगीर सिंह ने उस पर हमला किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें