मीरां साहिब। शराब की दुकान कम खुलने पर कई लोग अवैध रूप से शराब बेचने का काम कर रहे हैं। इसी के तहत पुलिस ने मीरां साहिब में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को शराब समेत पकड़ा है। जिनकी पहचान तजेंद्र सिंह निवासी मखनपुर के रूप में हुई।
उसके पास से शराब के 67 क्वार्टर व रतिया के जोयती कुमार के पास से 98 क्वार्टर शराब मिली है। मीरां साहिब पुलिस ने मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई कर रही है। गौरतलब है कि शराब की दुकानें खोलने का टेंडर होने के बार अधिकतर दुकानें नहीं खुल पाई। जिस कारण शराब का अवैध कारोबार में बढ़ोतरी हुई है। संवाद