फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशनह मुख्य बस स्टैंड पर एक 22 वर्षीय युवक पर मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने तेजधार हथियार से हमला बोला

विज्ञापन
घायल युवक जानकारी देते हुए - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बिश्नाह। कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर बुधवार दोपहर एक युवक पर मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। अचानक हुए हमलेे में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव टिंड खुर्द निवासी आकाश कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार बुधवार की दोपहर बस स्टैंड के रास्ते कहीं जा रहा था। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आए, उन्होंने तेजधार हथियार टोका, कड़े व अन्य हथियार लिए हुए थे। बाइक सवार युवकों ने आते ही युवक पर हमला कर दिया। युवक के हाथ और सिर में में चोट आई है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें