फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म आरोपी पर पॉक्सो एक्ट लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। पांच दिन पुराने दुष्कर्म मामले में आरोपी पर पुलिस ने लगाई गई धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट भी लगाया है। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने 31 जुलाई को क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। वहीं पुलिस ने आरोपी राजन सैनी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना के अनुसार क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी बेटी ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। रास्ते में ही राजन सैनी ने बेटी जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बिठाया और अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। हालांकि पुलिस ने उसी दिन पिता की शिकायत पर आरोपी पर दुष्कर्म की धाराओं के साथ मामला दर्ज कर लिया था। मगर जन्मतिथि की जांच प्रक्रिया अभी बाकी थी। जो पूरी होने पर लड़की नाबालिग पाई गई, जिसके बाद पहले से लगाई गई दुष्कर्म की तीन धाराओं के साथ चौथी धारा पॉक्सो एक्ट को भी जोड़ दिया गया। उल्लेखनीय है कि अमर उजाला ने सूत्रों के हवाले से मामले के पहले दिन ही पीड़ित के नाबालिग होने की आशंका जता दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें