थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने सरकारी राशन के 100 बैग बरामद किए, जिसकी कालाबाजारी कर बेचा जा रहा था। इसमें एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि एक फरार है। इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
सीमावर्ती गांव में सरकारी राशन की कालाबाजारी में पुलिस ने राशन डीलर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान सरकारी राशन के 100 बैग निजी व्यापारी के यहां उतारे जा रहे थे। बरामद राशन सामग्री में गेहूं के 69 व चावल के 31 बैग शामिल हैं। गिरफ्तार डीपो चालक की पहचान भीखम सिंह निवासी चोगा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सरकारी राशन की कालाबाजारी की जानकारी मिलने पर बासपुर बंग्ला चौकी प्रभारी मोहिंद्र सिंह की देखरेख में शुक्रवार को सुबह सरकारी राशन के बैग गांव बासपुर बंग्ला में ही किसी निजी व्यापारी के पास बेचने के लिए उतारे जा रहे हैं। चौकी प्रभारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापा मारकर ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर उसमें से गेहूं के 69 और चावलों व 31 बैग जब्त किए। खाद्य व आपूर्ति विभाग की ओर से गेहूं व चावलों को निजी व्यापारी को बेचा जा रहा था।
सरपंच सुखदेव सिंह व अन्य लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए मांग की है कि इसमें सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। सरपंच सुखदेव सिंह ने बताया कि इससे पहले भी उक्त डीलर राशन की कालाबाजारी करते हुए धरा जा चुका है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने इसको फिर से राशन डीलर बना दिया है। पंचायत की ओर से विभाग को मना किया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों की बात को मानने से इनकार करते हुए दोबारा उसे ही डीलर बना दिया। आज डीलर फिर से राशन की कालाबाजारी करते हुए पकड़ा गया है। सरपंच ने मांग करते हुए कहा कि खाद्य व आपूर्ति विभाग के खिलाफ पुलिस विभाग के अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करे ताकि सरकारी राशन की कालाबाजारी पर नियंत्रण पाया जा सके ।