मीरां साहिब। मीरां साहिब निवासी सुषमा देवी ने पुलिस से गुहार लगाई है कि कुछ लोग उनके माता पिता के हिस्से की कृषि योग्य भूमि पर गैर कानूनी तरीके से कब्जा कर रहे हैं और उस पर निर्माण करा रहे हैं। उसे तत्काल रोका जाए।
वह यहां प्रेसवार्ता में बोल रही थीं। उन्होेंने बताया कि मीरां साहिब में करीब 19 कनाल, 14 मरले तीन बहनों की साझी भूमि है। उनमें से एक बहन व उसके परिजन करीब 14 कनाल भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। इसकी शिकायत पहले ही पुलिस से की गई है। मगर फिर भी आरोपियों ने निर्माण कार्य जारी रखा है। इसका हम विरोध करते हैं। पुलिस से इस संबंध में कार्रवाई करने पर अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके हिस्से की भूमि के राजस्व विभाग द्वारा मुहैया कराए दस्तावेज होने पर भी इन दिनों भवन निर्माण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने काम बंद कराने व कानून के तहत भूमि को तकसीम करने का आदेश होने पर भी अनदेखी की जा रही है। उन्होंने सरकार से इंसाफ कराए जाने की मांग की, ताकि उनके हिस्से की भूमि मिलने पर वह खेतीबाड़ी कर सकें। इस मौके पर भूमि की मालिक समित्री देवी, खजान चंद भी मौजूद रहे।