बिश्नाह। भाजपा नेत्री प्रवीण कुमारी ने कहा कि दो दिन पूर्व मीडिया एवं सोशल मीडिया पर खबर चली है कि उन्हें अपनी देवरानी को पीटा है। उनके बच्चों को जान से मारने की दमकी दी। इसके साथ ही वह पुलिस आदि का रोब दिखाती हैं। जोकि गलत है और बेबुनियाद खबर है। इसमें जरास भी भी सच्चाई नहीं है।
वह शुक्रवार को यहां प्रेसवार्ता में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ मेरे विरोधियों ने राजनीतिक साजिश रची है। ताकि वह मुझ पर इस तरह के आरोप लगाकर मेरा राजनीतिक करियर खराब कर सकें। मैं आपके माध्यम से सबको यह बताना चाहती हूं कि आखिर मुझ पर जो झूठे आरोप लगाए गए हैं उनमें सचाई क्या है। जो भी कहानी बनाकर पेश की गई इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। सब कुछ मुझे बदनाम करने के लिए षडयंत्र रचा गया है। प्रवीण कुमारी ने कहा कि सच्चाई यह है कि तीन दिन पूर्व मेरे ससुर और देवर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद उनमें मारपीट हो गई। देवर ने ससुर पर डंडे से वार कर दिया और पति और ससुर के बीच लड़ाई बढ़ती देख देवरानी बीच बचाव पहुंची तो उसी दौरान उसी के पति से मेरी देवरानी के सिर पर डंडे की चोट लग गई, जिससे वह घायल हो गई। जब यह सारा वाक्या हुआ उस समय मैं और मेरा पति किसी काम के सिलसिले में अपने घर पहुंचे। एक अधिकारी के साथ बैठक कर रहे थे। जब तक हम बीच बचाव करते तब तक देवरानी के सिर पर डंडे की चोट लग चुकी थी। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। प्रवीण कुमारी ने कहा कि इस पूरे वाक्ये से मेरा कुछ लेना देना नहीं। जब सुबह होती है तो पता चलता है कि इस झगडे़ में मुझे घसीटा जा रहा है। मेरे खिलाफ एक दो समाचार पत्र व सोशल मीडिया में अनाप शनाप लिखा और कहा जा रहा है। इसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करती हूं।