फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल की मांग को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। क्षेत्र के गांव करयाल खुर्द से चक माजरा व सलेहड़ जाने वाले पुल का निर्माण नहीं होने से लोग परेशान और आक्रोशित हैं। ग्रामीणों ने शुक्रवार को नाले पर पुल का निर्माण जल्द शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन

पुल न बनने से परेशानी झेल रहे कुलदीप राज, बलवीर सिंह, सरपंच चंदर मोहन, रशपाल चंद व मोहन लाल आदि ने बताया कि कई वर्ष से एक नाले पर पुल नहीं बन पाया है। वहीं दो बार सांसद बने जुगल किशोर व पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा कई बार मौके पर गए हैं, लेकिन उन्होंने लोगों को तीन चार साल पहले कहा था कि जल्द से जल्द पुल का निर्माण शुरू किया जाएगा। करयाल खुर्द आदि गांवों को सलेहड़ के लिए हजारों की संख्या में रोजाना लोग नाले को पार कर काम के लिए किसी प्रकार पहुंच जाते हैं, लेकिन पानी का तेज बहाव होने पर पार करना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि कई वर्ष से गांव में ये स्थिति यथावत बनी हुई है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से जल्द से जल्द पुल का निर्माण शुरू कराने की मांग की है। लोगों ने बताया कि पुल के दस्तावेज तैयार हो गए हैं। विभाग के अधिकारियों से अपील है कि जल्द से जल्द काम शुरू किया जाए, ताकि लोगों को रही दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें