फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। कस्बे की एक महिला ने पति सहित सास ससुर व परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने धारा 498 ए के तहत मामला दर्ज कर पति को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यहां की महिला ने पुलिस को बताया कि करीब छह वर्ष पहले उसकी शादी अश्वनी कुमार से हुई। शादी के कुछ माह बाद ही पति सहित सास, ससुर व अन्य दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। ससुराल के लोगों ने उसे घर से बाहर निकालने की भी धमकी दी।
थाना प्रभारी हरजीत सिंह का कहना है कि कठुआ निवासी इस लड़की की शादी करीब छह वर्ष पूर्व यहां के अश्वनी कुमार से हुई है। मंगलवार शाम को इस लड़की ने दहेज उत्पीड़न को लेकर पति सहित पूरे ससुराल पक्ष के के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जांच के लिए फिलहाल इसके पति अश्वनी कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। लड़की की शिकायत पर आईपीसी की धारा 498 ए के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें