फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी निकेतन से किशोरी भाग निकली

विज्ञापन
नारी निकेतन आरएस पुरा का भवन - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। नारी निकेतन में रह रही एक किशोरी के देर शाम लापता होने का मामला प्रकाश में आया। नारी निकेतन प्रबंधन की तरफ से पुलिस स्टेशन में किशोरी के लापता होने का मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह नारी निकेतन प्रबंधन को एक किशोरी के लापता होने का समाचार मिला। नारी निकेतन की सुप्रिंटेंडेंट सुषमा जमवाल ने इसकी शिकायत थाने में दी। उन्होंने बताया कि देर शाम अंधेरा होने पर नारी निकेतन की दीवार फांद किशोरी भागी है। इसके बारे में नारी निकेतन में रहने वाली महिलाओं से की गई पूछताछ में पता चला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर किशोरी की तलाश शुरू कर दी। कस्बे के नारी निकेतन में इस समय 22 युवतियां और किशोरी व 8 महिलाएं रह रही हैं। इनमें कई युवतियां व महिलाएं पुलिस में मामले दर्ज होने पर रखी गई हैं और कई किशोरियों के अभिभावक नहीं होने पर नारी निकेतन में रहकर शिक्षा प्राप्त करने के साथ जीवन- यापन कर रही रहे हैं।
नारी निकेतन की सुप्रिटेंडेंट सुषमा जमवाल ने बताया कि इसी माह 11 नवंबर को किशोरी को मीरां साहिब पुलिस द्वारा नारी निकेतन केंद्र में भेजा गया। पहले भी कई युवतियां केंद्र से भाग चुकी हैं। समाजसेवी सन्नी महाजन ने कहा कि नारी निकेतन में महिला पुलिस कर्मियों को नियुक्त किया जाना चाहिए ताकि इस प्रकार क ी घटना दोबारा ने होने पाए।
विज्ञापन

आरएस पुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जब उसके घर पहुंची तो किशोरी को मौजूद पाया। पुलिस उसे थाने ले आई। यहां उससे नारी निकेतन से भाग जाने के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें