फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सरकार का प्रयास तीर्थ स्थलों का स्वरूप अच्छा हो’

विज्ञापन
culture - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
विजयपुर। केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने अधिकारियों के साथ मंगलवार को प्राचीन ऐतिहासिक पवित्र धार्मिक स्थल परमंडल और उत्तरवहनी क्षेत्र का दौरा किया। पटेल ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी। केंद्रीय राज्य मंत्री पटेल ने खंडहर हुई इमारतों और श्रद्धालुओं को प्रदान की जा रही सुविधाओं बिजली, पानी, चिकित्सा, साफ सफाई सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि यहां बहुत पुराने धार्मिक स्थल हैं और हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि इन दोनों तीर्थ स्थलों में धार्मिक धरोहरों के स्वरूप में अच्छा विकास हो और पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हो। क्योंकि केंद्र सरकार पूरे देश में विकास करा रही है ताकि विदेशी पर्यटक भी यहां पहुंचे और लोगों के रोजगार के साधन बढेे़ं।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने केंद्रीय राज्य मंत्री पटेल को बताया कि इस स्थान पर हर अमावस्या को देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं पहुंचते हैं, और पवित्र नदी में स्नान कर अपने पूर्वजों को पिंड दान करते हैं, लेकिन लोगों को समय पर सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
केंद्र शासित प्रदेश बनने से हर वर्ग को लाभ मिलेगा। इस मौके पर उनके साथ सांसद जुगल किशोर शर्मा, उपायुक्त रोहित खजूरिया, एसडीएम चंद्र प्रकाश, एसएसपी शक्ति पाठक, पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा, पूर्व मंत्री देवेंद्र मन्याल अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि वर्ष 1880 में रियासत के महाराजा गुलाब सिंह ने जम्मू कश्मीर की बागडोर संभाली थी। तो उससे पहले परमंडल और उत्तरवहनी पवित्र तीर्थ स्थल पर शिव मंदिर बनाया गया।
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री ने बौद्ध धर्म के स्थल अंबारन का किया दौरा
अखनूर। केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मंगलवार दोपहर बाद कस्बे मेंचिनाब दरिया के जियो पोता घाट, चंदिया घाट, पांडव गुफा सहित अन्य प्राचीन पर्यटन स्थलों का दौरा किया। गांव अंबारन बौद्ध धर्म के प्राचीन स्थल का भी उन्होंने दौरा किया और कलाकृतियों का निरीक्षण किया। क्षेत्र में पर्यटन विकास कार्य का जायजा लिया। इस मौके पर सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व विधायक राजीव शर्मा, कृष्ण लाल, भाजपा जिला प्रधान जगदीश राज आदि उपस्थित रहे। इस दौरान पर्यटन मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें किले के सौंदर्यीकरण, दरिया पर झूला पुल बनाने की मांग की गई। वहीं दुर्गा मंदिर के महंत रामानंद दास ने घाट के सौंदर्यीकरण और सामाजिक कार्यकर्ता केपी सिंह ने मंत्री से मुलाकात की और महाराजा गुलाब सिंह के राजतिलक स्थान का विकास करके पर्यटकों को आवाजाही करने के लिए पर्यटक मानचित्र पर लाने की मांग की। इस अवसर पर एसडीएम गोपाल सिंह, पार्षद राकेश मल्होत्रा, शिल्पा महाजन, थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा अन्य गणमान्य लोग में मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें