फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियां में युवक से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। ब्लॉक मीरां साहिब के गांव गाजियां में देर शाम एक युवक साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने उपजिला अस्पताल आरएस पुरा पहुुंचाया जहां पर उसका उपचार जारी है। घायल की पहचान रोहित थापा (20) पुत्र हरदयाल सिंह निवासी गाजियां के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम घर जाते समय अज्ञात लोगों ने रोहित पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचित किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर उसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें