विजयपुर। राया मोड़ इलाके में वीरवार को मिठाई की दुकान में काम करने वाले व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रमेश कुमार पुत्र ज्ञान चंद निवासी गदवाल मिठाई की दुकान में काम करता था। वीरवार सुबह लोगों ने उसका शव फंदे से लटकते देखा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। संवाद