फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एयर कंडीशनर में हुआ विस्फोट, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। अरनिया सेक्टर के कल्याना गांव में एक घर में एयर कंडीशनर में हुए विस्फोट के बाद दहशत का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि विस्फोट में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर दो बजे की करीब कल्याना गांव में शिव मंदिर के समीप सूरत सिंह चाढक के घर में लगे एसी में संदिग्ध परिस्थितियों में विस्फ़ोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि गांव से दूर दूर तक आवाज सुनाई दी। धमाके से धुआं से बदबू फैल गई। पहले तो लोगों ने सोचा कि पाकिस्तान की तरफ से आया कोई गोला गांव में आकर गिरा है। बाद में जब पता चला धमाका एसी में विस्फोट के कारण हुआ है तब जाकर लोगों ने राहत महसूस की। जिस कमरे में विस्फोट हुआ, वहां पर पड़ा सामान जल गया। लेकिन धमाके के साथ ही कमरे के भीतर कोई भी सदस्य हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। विस्फोट किन कारणों से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। सूरत सिंह ने कहा कि जिस कमरे में एसी लगा था, वह कमरा बच्चों का है। जैसे ही एसी फटा तो बचे वहा ंसे बाहर निकल आए। कमरे के भीतर पड़ा सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें