बरामद किए गए फर्जी स्टांप और 2.5 लाख नकद।
मीरा साहिब। मीरां साहिब पुलिस ने फर्जी नियुक्ति आदेश जारी करने वाले जालसाज को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान भूषण शर्मा निवासी लोअर गड़ीगढ़ के रूप की गई।
मीरा साहिब पुलिस को मिली शिकायत के आधार पर थाना प्रभारी जयपाल शर्मा की देखरेख में एक विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई करते हुए भूषण शर्मा से कई फर्जी नियुक्ति पत्र, फर्जी स्टांप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, फर्जी मोहरें, एक कंप्यूटर डेस्कटॉप और 2.5 लाख की नकद राशि बरामद की गई। बताया जा रहा है कि वह पढ़े लिखे लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने के लिए ऐसे लोगों से मिलवाता था, जो फर्जी थे। लोग भूषण की बातों में आने पर उसे दस्तावेज देने के साथ रुपये देते थे। भूषण ने लोगों पर इतना विश्वास बना रखा था कि फर्जी व्यक्ति को फोन करने पर जम्मू कश्मीर सचिवालय में उच्चाधिकारी से बात कर सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए कहकर अपने जाल में फंसा लेता था। कई युवकों का आवेदन करने के बाद जब संबंधित विभाग की सूची में नाम नहीं आता था तो वह उन्हें गुमराह करता था। इस संबंध में मीरा साहिब पुलिस थाने में मामला दर्ज कर किया गया है।