फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बीएसएफ के जवान पर ऑटो चालक से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। सीमांत गांव कलोए के ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता भूषण डोगरा की मौजूदगी में बीएसएफ गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि बीएसएफ के जवान ने ऑटो चालक अमरीक लाल की पिटाई की है।
विज्ञापन

परिजनों ने कहा कि अगर अमरीक ने कुछ गलत किया था तो उसे पुलिस के हवाले किया जाता लेकिन बीएसएफ कैंपस में लाकर उसे बेरहमी से पीटा गया। इस दौरान आरएस पुरा थाना प्रभारी रवि परिहार बीएसएफ के कैंपस पहुंचे और इस मामले की जानकारी प्राप्त करने के साथ अमरीक लाल को थाने ले जाने के बाद मेडिकल करवाया। आप नेता सुखविंद्र ने कहा कि अमरीक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज करवाया जाए ताकि इस प्रकार घटना दोबारा न घटे। कांग्रेस नेता भूषण डोगरा ने कहा कि बीएसएफ की ओर से क्षेत्र में माहौल खराब करने का प्रयास किया गया है। इस मामले की जांच की जाए। बीएसएफ के अधिकारियों की ओर से इस मामले के बारे में पूछे जाने पर मना किया गया। इस दौरान खैरू राम, अनिता देवी, ज्योति देवी व मंगा राम सहित कई लोग भी मौजूद थे। पुलिस शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें