मीरा साहिब। पुलिस ने 10 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद करने के साथ चोरी में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए वाहनों में तीन स्कूटी और सात मोटरसाइकिल शामिल हैं।
थाना प्रभारी जयपाल शर्मा की देखरेख में क्षेत्र से दो पहिया वाहनों की चोरी के मामले दर्ज किए किए गए थे। चोरों की पहचान इंद्रपाल सिंह निवासी कोटली शाह दौला, रोहिन कुमार उर्फ बाबा, सचिन कुमार निवासी बग्गामढ़ और मंशू कुमार निवासी कोटली शाह दौला के रूप में की। थाना प्रभारी जयपाल ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई करने के साथ बरामद वाहनों के असली मालिकों का पता लगाने के लिए सत्यापन किया जा रहा है।