फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नशा तस्करों पर शिकंजा, बाड़ी ब्राह्मणा में 82.27 लाख रुपये की संपत्तियां कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन आरोपियों के पांच वाहन जब्त, बैंक खातों में जमा 23.64 लाख रुपये फ्रीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला पुलिस ने तीन कुख्यात तस्करों की 82.27 लाख रुपये की संपत्तियां कुर्क की हैं। यह कार्रवाई एसएसपी अनुज कुमार के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को थाना बाड़ी ब्राह्मणा के अधिकार क्षेत्र में की है।
पुलिस के अनुसार संबंधित एफआईआर में विशेष जांच टीम (सिट) की जांच में पहले ही आरोपियों से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए थे। इसके आधार पर उनकी अवैध संपत्तियों की पहचान की गई।
विज्ञापन

जांच में पाया गया कि आरोपियों ने नशा तस्करी से अर्जित धन से कई वाहन और बैंक खातों में बड़ी रकम जमा कर रखी है। आरोपी दिल मोहम्मद, संदीप खजूरिया और वजीर मोहम्मद के नाम पर दर्ज पांच वाहनों को कुर्क किया गया। इनकी कीमत 58.63 लाख रुपये आंकी गई है। बैंकों में आरोपियों के खातों में जमा करीब 23.64 लाख रुपये की राशि फ्रीज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने यह कार्रवाई नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत की है। अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत जारी अभियान का हिस्सा है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना दें ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें