पुंछ। मंडी चंडक-पुंछ सड़क की 9.80 करोड़ रुपये से मरम्मत की जाएगी। विधायक एजाज अहमद जान ने मंगलवार को इसका काम शुरू करवाया। सड़क पर तारकोल डालने के साथ अन्य कार्य किए जा रहे हैं। विधायक ने लोगों को बधाई देते हुए कहा कि पिछले एक दशक से आपकी मांग थी जिसे पूरा किया गया है। जल्द ही सड़क की हालत में सुधार होगा और लोगों का मंडी से पुंछ का सफर सुखद व आसान होगा। संवाद