फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पाकिस्तान से तार जुड़े होने के आरोप में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सांबा के जिला मुख्यालय के पास पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी से बरामद मोबाइल से पाकिस्तान के तीन नंबरों पर लगातार बात होने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह व्यक्ति सांबा के जिला मुख्यालय के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान मोहम्मद फारूक निवासी पुंछ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मोबाइल से पाकिस्तान के तीन नंबरों पर लगातार संपर्क में था। पाकिस्तान के नंबरों से कई बार बात की गई है और कई मिस्ड कॉल भी आई हैं। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके आंतरिक और बाहरी संपर्कों की जांच की जा रही है।
आरोपी पुंछ से सांबा किस मकसद से आया और जिला मुख्यालय के पास होने के दौरान पाकिस्तान के फोन नंबरों से संपर्क में क्यों था, इसकी जांच की जा रही है। आरोपी क्या सीमा पार कोई खुफिया जानकारी भेजता था, इसको लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। बीते दिनों कठुआ जिले के हीरानगर और बिलावर में जिस तरह की आतंकी घटनाएं हुई हैं, उसके बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता बरत रही हैं। इस गिरफ्तारी में भी हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें