विजयपुर। विजयपुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 7.50 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया है।
डीएसपी अरुण जमवाल और एसएसपी वरिंद्र सिंह मन्हास की देखरेख में पुलिस थाना विजयपुर की एक पुलिस पार्टी ने एम्स में वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान उक्त मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से लगभग 7.50 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। ड्रग तस्करों की पहचान मोहम्मद मुस्तफा, और उस्मान चौधरी निवासी बडोडी तहसील बाड़ी ब्राह्मणा के रूप से हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद