आरएस पुरा। कस्बे में महात्मा गांधी पार्क के पास स्थित राजस्व विभाग के असुरक्षित घरों से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला।
युवक के शव के पास से खाली इंजेक्शन व दो निशीले कैप्सूल भी मिले। इससे आशंका जताई जा रही है कि नशे की ओवरडोज के चलते उसकी मौत हुई है। हालांकि अभी तक मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने युवक का शव देखे जाने पर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और जांच के बाद शव परिजनों को सौंपा। मृतक की पहचान बोध राज उर्फ नत्थू (35) निवासी वार्ड नंबर पांच, आरएस पुरा के रूप में की गई। परिजनों के अनुसार सोमवार को ही बोधराज घर से निकला था और उसके दो घंटे के बाद ही उसका शव राजस्व विभाग क्वार्टरों से मिला। संवाद