फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चिट्टा हॉटस्पॉट तारा चक व पसगाल में दबिश, स्कूटी और सरकारी संपत्ति जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
इंपैक्ट
विज्ञापन

- पुलिस के पहुंचने से पहले ही विशेष समुदाय के लोग घर छोड़कर भागे
- बीते दिन अरनिया के युवक पर तेजधार हथियारों से किया था हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। एसीडीपीओ आरएस पुरा गुरमीत सिंह के नेतृत्व में अरनिया और बिश्नाह पुलिस ने नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए बुधवार को चक तारा और पसगाल गांव में दबिश दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही विशेष समुदाय के लोग कुल्ले छोड़कर भाग गए। चिट्टा हाॅटस्पाॅट बने इस इलाके में करीब एक घंटे तक पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान एक स्कूटी और सरकारी संपत्ति जब्त की गई।
मंगलवार शाम गांव के युवक वेदांत सिंह पर नशा तस्करों ने तेजधार हथियार से हमला किया था। वेदांत सिंह ने भागकर अपनी जान बचाई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की थी। वीरवार सुबह पुलिस ने चिट्टा हॉटस्पॉट इलाके में दबिश दी। दूसरी ओर वेदांत सिंह और अन्य युवकों ने बुधवार को भी प्रेसवार्ता कर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि जानलेवा हमला होने के बावजूद पुलिस ने हमलावरों को अभी तक नहीं पकड़ा है। पुलिस को हमलावरों की पहचान बताई गई है। उसके अलावा जिस कार में हमलावर पहुंचे उसका नंबर भी पुलिस को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों ने बताया कि देर रात हमलावरों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी साझा की है। इसमें उन्होंने पुलिस के खिलाफ कॉमेंट किए हैं। पुलिस को तत्काल हमलावरों को गिरफ्तार करना चाहिए। थाना प्रभारी अरनिया दिलावर कुमार ने बताया कि चिट्टा हॉटस्पॉट पर तलाशी अभियान चलाया गया है। इसमें एक स्कूटी और सरकारी संपत्ति को जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि समुदाय विशेष की जमीन का रिकॉर्ड भी रेवेन्यू विभाग को खंगालने के लिए कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें