फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बेहरोट में चोरी की दो वारदात स्थानीय लोगों ने की विफल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। थन्नामंडी के बेहरोट इलाके में मंगलवार रात स्थानीय लोगों ने चोरी की कोशिश को विफल कर दिया।
विज्ञापन

रात को बेहरोट में एक समूह ने ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने की कोशिश की। ग्रामीणों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और तुरंत घरों से बाहर निकल आए। आरोपी मौके से फरार हो गए। एक अन्य समूह ने चोरी करने के इरादे से उसी क्षेत्र में एक दुकान में घुसने की कोशिश की। आरोपियों के साथ हाथापाई में कुछ स्थानीय लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

थन्नामंडी पुलिस ने नदीम खान और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसडीपीओ पारूपकर सिंह और एसएचओ सचिंद्र पाल सिंह ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें